बुलंदशहर के गांव वैर में संविदा कर्मियों की लूट,
तार जोड़ने के नाम पर वसूले 200 रुपये, ऐसा जोड़ते हैं तार कि अगले दिन फिर टूट जाए,

बुलंदशहर। थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर में बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की मनमानी और लूट चरम पर है। आज एसएनएल न्यूज़ की टीम ने गांव में पहुंचकर ग्राउंड सर्वे किया तो ग्रामीणों ने जो आरोप लगाए वो चौंकाने वाले हैं।तार जोड़ने के 200 रुपये, जानबूझकर की जाती तार खराब गांव के लोगों ने बताया कि अगर किसी का बिजली का तार टूट जाता है या हट जाता है, तो संविदा कर्मी उसे जोड़ने के लिए 200 रुपये की वसूली करते हैं। आरोप है कि तार को जानबूझकर इस तरह जोड़ा जाता है ताकि दूसरे दिन फिर से तार हटा हुआ मिले और फिर से 200 रुपये की डिमांड की जा सके। ग्रामीण इस अवैध वसूली से बेहद परेशान हैं।
वीडियो में देखिए हकीकत – मौत को दावत देता झुका खंभा सबसे बड़ी लापरवाही बिजली विभाग की सामने आई है। फोटो में साफ दिख रहा है कि गांव के अंदर एक बिजली का खंभा बुरी तरह झुका हुआ है, गिरने की कगार पर है। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है, किसी की जान जा सकती है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की है, लेकिन विभाग अभी भी कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक तरफ बिजली विभाग घर-घर मीटर तो लगा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ गांव के अंदर झुके और जर्जर खंभों को ठीक नहीं कर रहा।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि चोरी से जलवाते हैं लाइट गांव के लोगों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि यही संविदा कर्मी गांव में कुछ लोगों को चोरी से लाइट जलवाते हैं और उनसे महीने के हिसाब से पैसे वसूलते हैं।
अब देखना यह है कि क्या इस खबर के बाद उच्च अधिकारी इस पर संज्ञान लेंगे या इसी तरह संविदा कर्मियों की लूट और विभाग की लापरवाही से किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।
एसएनएल न्यूज़ से मैनेजिंग एडिटर सतीश कुमार गोद की खास रिपोर्ट देखी



