
अलीगढ़। स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह चौहान खलीफा जी की स्मृति में उनकी सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर अखाड़ा शांतिकुंज में विशाल दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शानदार दांव-पेंच एवं कुश्ती कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।इस अवसर पर कुश्ती प्रोत्साहन संघ के पदाधिकारी श्री मनोज मित्तल जी, ठाकुर यशपाल सिंह जी एवं स्वर्गीय खलीफा जी के पुत्र श्री अरुण चौहान पायलट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों द्वारा अतिथियों एवं कुश्ती प्रेमियों का स्वागत किया गया।दंगल में शामिल होने के लिए मुझे भी कुश्ती प्रोत्साहन संघ के पदाधिकारियों एवं आयोजकों द्वारा आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा पहलवानों और उभरती हुई कुश्ती प्रतिभाओं से मिलने का अवसर मिला। युवा खिलाड़ियों के उत्साह, मेहनत और प्रतिभा को देखकर यह महसूस हुआ कि अलीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश में कुश्ती के क्षेत्र में नई प्रतिभाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।इस शानदार दंगल के सफल आयोजन के लिए कुश्ती प्रोत्साहन संघ के सभी पदाधिकारी एवं आयोजक बधाई के पात्र हैं। स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह चौहान खलीफा जी की स्मृति में आयोजित यह दंगल न केवल उनकी यादों को जीवंत करता है, बल्कि युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच भी प्रदान करता है।आयोजकों का आभार कि उन्होंने इस भव्य आयोजन में आमंत्रित कर इतनी सारी युवा कुश्ती प्रतिभाओं से मिलने और उनका उत्साहवर्धन करने का अवसर प्रदान किया।



