वृहद रोजगार मेला सीपीएस प्रा० आईटीआई महरावल में 25 अगस्त को
25 अगस्त को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है

अलीगढ़ वृहद रोजगार मेले का आयोजन सीपीएस प्रा० आईटीआई जीटी रोड महरावल में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर एवं राजकीय आईटीआई, सीपीएस प्रा० आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 25 अगस्त को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। मेले में कुल 12 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।सहायक निदेशक सेवायोजन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, पे टीम नोयडा, ईएफएस प्रा०लि० सुडियाल अलीगढ़, इण्डिया स्टील प्रा०लि० नोयडा एवं अन्य के द्वारा मार्केटिग, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज, टेलीकालर के पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी०टैक, बीबीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।उन्होंने बताया कि इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in एवं www.nes.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। पोर्टल पर रजिस्टर्ड अभ्यर्थी ही प्रतिभाग कर पायेंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सभी आवेदित अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, 02 फोटो एवं रिज्यूमे लेकर अवश्य आयें। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर देखें किसी भी असुविधा के लिये सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क करें।



