अलीगढ़

माटीकला कारीगरों को आधुनिक उपकरणों का सहारा, स्वरोजगार और आय बढ़ाने की दिशा में सरकार का प्रयास

परंपरागत हुनर को आधुनिक तकनीक से संवार रही सरकार, माटीकला कारीगरों को मिल रहा स्वरोजगार का संबल

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक एवं पगमिल मशीन के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शनिवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया के बाद विद्युत चालित कुम्हारी चाक के लिए 35 और पगमिल मशीन के लिए 5 लाभार्थियों का चयन किया गया।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने बताया कि विद्युत चालित कुम्हारी चाक के लिए कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए थे। साक्षात्कार के दौरान 18 आवेदक अनुपस्थित रहे, जबकि एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों द्वारा आवेदन किए जाने के कारण 10 आवेदन निरस्त किए गए। साक्षात्कार एवं पात्रता परीक्षण के उपरांत 35 पात्र आवेदकों का चयन किया गया।उन्होंने बताया कि पगमिल मशीन के लिए शासन स्तर से पांच लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस योजना के अंतर्गत उन्हीं लाभार्थियों को पगमिल मशीन उपलब्ध कराई जाती है, जिन्हें पूर्व में माटीकला योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। पगमिल मशीन के लिए कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 5 आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित हुए। पात्रता के आधार पर उपस्थित सभी पांच आवेदकों का चयन कर योजना से लाभान्वित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य माटीकला से जुड़े कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना, उत्पादन में वृद्धि करना तथा उनकी आय में सुधार करना है। आधुनिक विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन मिलने से कारीगरों को पारंपरिक कार्य में सुविधा के साथ-साथ अपने स्वरोजगार को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर मिलेगा। साक्षात्कार मण्डल में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित उपायुक्त स्वतः रोजगार मंजू त्रिवेदी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इनाक्षी गुप्ता, लेखा परीक्षक अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ अनीता गुप्ता सहित परिक्षेत्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम उपस्थित रहीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!