धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ में 15वां खेल दिवस सप्ताह का शुभारंभ
अलीगढ़ में 15वां खेल दिवस सप्ताह का शुभारंभ प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने किया

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ में 15वां खेल दिवस सप्ताह का शुभारंभ प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने किया। प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा जीतने वाला खिलाड़ी वही होता है जो कभी हार नहीं मानता है। जो खिलाड़ी अपने खेल में मेहनत कर पसीना बहाता है वह खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को अपनी पहचान दिलाता है। प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने 15वां खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या ने कहा 15वां खेल दिवस के अवसर पर स्कूल खेल सप्ताह मना रहा है जिसमें खो-खो, बैडमिंटन, टग आफ वार और कबड्डी की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। प्रथम दिन बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता कराई गई जिसमें गांधी हाउस, नेहरू हाउस, टैगोर हाउस और सुभाष हाउस की बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला सुभाष हाउस और गांधी हाउस में हुआ जिसमें सुभाष हाउस ने 10 अंक और गांधी हाउस ने 06 अंक प्राप्त किए, सुभाष हाउस 04 अंको से विजेता और गांधी हाउस उपविजेता रहा है।खेल दिवस के अवसर पर हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वाष्र्णेय, खेल प्रभारी प्रदीप रावत, खेल प्रशिक्षक रजनीश जैन खेल प्रशिक्षका लुबना सफीक उपस्थित रहे हैं।



