अलीगढ़

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सरकारी जमीन जो कि नगर निगम अलीगढ़ की है

नगर निगम अलीगढ़ के नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का महर्षि वाल्मीकि सेना की ओर से हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं बधाई।

अलीगढ़ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए,जिसमें हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सरकारी जमीन जो कि नगर निगम अलीगढ़ की है नगर निगम अलीगढ़ के नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का महर्षि वाल्मीकि सेना की ओर से हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं बधाई।
अलीगढ़ महानगर में विभिन्न स्थानों पर सरकारी भूमि पर कुछ भूमाफियाओं एवं असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था। ऐसी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर जनहित में उपयोग किए जाने की दिशा में आपके नेतृत्व में नगर निगम द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय एवं स्वागत योग्य है।
सरकारी भूमि का सदुपयोग होने से नगर निगम एवं शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इन भूमि का उपयोग, नगर निगम कर्मचारियों के लिए आवास,सुलभ शौचालय, सामुदायिक भवन, बारातघर, धर्मशाला, मिनी ट्यूबवेल, जल संचय, पानी की टंकी तथा अन्य जनहितकारी सुविधाओं के निर्माण में किया जा सकता है। इससे महानगर के आम नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने के लिए सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि का सुरक्षित और उचित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने से जनहित की योजनाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी ।
आपके द्वारा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की प्रभावी कार्रवाई से शासन, प्रशासन एवं नगर निगम के प्रति आम नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। साथ ही, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं एवं असामाजिक तत्वों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि जनहित एवं सरकारी संपत्ति की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। आपसे एक निवेदन था कि कुछ भूमाफियाओं द्वारा इसी तरह नगर निगम की सरकारी भूमि जोकि ग्राम धोर्रा माफी की गाटा संख्या 564 ग़ रकबा 0.4140 हेक्टेयर,गाटा संख्या 572 ग रकबा 1.2100 हेक्टेयर,गाटा संख्या 573 क रकबा 0.2070 हेक्टेयर भूमि, गाटा संख्या 574 क रकबा 0.3570 हेक्टेयर,गाटा संख्या 623 ख रकबा 0.4430 हेक्टेयर, गाटा संख्या 625 ख रकबा 0.4460 इस तरह कुल रकबा 3.0510 हेक्टेयर यानि की लगभग 40 बीघा भूमि जो कि सजस्व अभिलेखों में बंजर व नवीन परती भूमि के रूप में दर्ज है उक्त भूमि पर भी धर्म विशेष संस्था के नाम से कब्जा कर रखा है जो कि राजस्व हित में कब्जा मुक्त करवाई जाए।
सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर जनहित में सुरक्षित कराने के इस सराहनीय कार्य के लिए आप नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा जी एवं नगर निगम अलीगढ़ की पूरी टीम बधाई एवं प्रशंसा की पात्र है।
हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसी प्रकार दृढ़ इच्छाशक्ति एवं पारदर्शिता के साथ सरकारी संपत्तियों की रक्षा तथा जनहित के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
समस्त महानगर वासियों की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार और नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़ का महर्षि वाल्मीकि सेना ने स्वागत अभिनंदन कर ज्ञापन दिया,महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेतन ने कहा कि जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी में दलितों के लिए आरक्षण बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और संविधान ने दिया है अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज में कुछ लोगों की मानसिकता ऐसी है कि उन्होंने दलितों के आरक्षण पर भी कब्जा कर रखा है जबकि सभी विश्वविद्यालय में दलितों को आरक्षण प्राप्त है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अलीगढ़ जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी में दलितों को आरक्षण पर नहीं है, प्रदेश संरक्षक वरिष्ठ नेता आनंद शास्त्री ने कहा है कि पूर्व में भी कुछ और असामाजिक तत्व के लोगों ने नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा किया था जिसे नगर निगम प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया है,प्रदेश सलाहकार बिल्लू चौहान ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने नगर निगम की जमीन पर पूर्व से कब्जा किया हुआ था जिसे नगर आयुक्त नगर निगम प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराकर उसे जमीन को जनहित के लिए उपयोग में लाने का कार्य किया है, महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश मंत्री रुपेश उम्मेद ने कहा है कि नगर आयुक्त से मांग है कि AMU से खाली की गई जमीन पर नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारी,नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आवास बने क्योंकि सफाई कर्मचारियों के लिए बने नगर निगम आवास पूरी तरह से जर्जर है और सफाई कर्मचारियों को नए सरकारी आवास की बहुत आवश्यकता है, इस दौरान स्वागत अभिनंदन कर ज्ञापन देने वालों में, राहुल चेतन,आनंद शास्त्री,रुपेश उम्मेद,बिल्लू चौहान, डॉ ज्ञानेंद्र दीवान,केशव चौधरी,अभय साहिल,रुपेश वाल्मीकि,कमल वाल्मीकि,तीर्थराज चंचल,प्रहलाद रागी,अमित कुमार,सनी वाल्मीकि,विशाल कुमार आदि महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!