अलीगढ़

अलीगढ़ के चर्चित नेता राजा भैया को आज़ाद समाज पार्टी ने सौंपी कमान

राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुनील चित्तौड़ ने नियुक्त किया पश्चिम जोन का अध्यक्ष

राजा भैया की युवाओं में बड़ती लोकप्रियता और सक्रिय राजनीति को देखते हुए पार्टी ने लिया बड़ा फैसला राजा भैया की नियुक्ति पर प्रदेश के युवाओं में उत्साह आपको बता दें की पिछले दिनों राजा भैया ने कांग्रेस ने इस्तीफ़ा देकर आज़ाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया था दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उनको पार्टी में शामिल कराया था। राजा भैया के नेतृत्व में कई दलों के युवा नेताओं ने भी आज़ाद समाज पार्टी का दामन थाम किया था। जिससे कांग्रेस समेत कई दलों को झटका लगा था।
NCERT कोर्स लागू कराने के मामले में ज़िलाधिकारी कार्यालय पर हुई तालाबंदी के बाद राजा भैया का कांग्रेस से मोह भंग हो गया था।

आज अलीगढ़ के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्य मंडल प्रभारी, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य ने राजा भैया को नियुक्ति पत्र सौंपा है।

राजा भैया अलीगढ़ की युवा राजनीति के चर्चित चेहरा हैं लोग राजा भैया को आगामी विधानसभा चुनाव में युवा चेहरे के तौर पर देख रहे हैं। राजा भैया को उम्मीदवार बनाया जाता है तो आंकड़े देखने लायक होंगे। राजा भैया के पास युवाओं की एक मजबूत टीम है जो जमीन से लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है यही कारण है की राजा भैया चर्चाओं में रहते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!