अलीगढ़

भारत निर्वाचन आयोग के नवीन प्रकाशनों से बढ़ेगी मतदाता जागरूकता

डीईओ की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए प्रकाशन, आमजन एवं संबंधितों को जानकारी लेने की अपील

अलीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित हाल ही में जारी किए गए विभिन्न प्रकाशनों को जनपद में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा डीईओ की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। आयोग की मंशा के अनुरूप इन प्रकाशनों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन, मतदाताओं एवं निर्वाचन से जुड़े सभी संबंधितों को इनके बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रकाशनों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, ईसीआई नेट की हिंदी-अंग्रेजी बुकलेट एवं अपने चुनाव को जानें हिंदी व अंग्रेजी शामिल हैं। इन प्रकाशनों में निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित उपयोगी जानकारी उपलब्ध है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि आयोग के निर्देशों के क्रम में उक्त सभी प्रकाशनों को जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया है, ताकि इच्छुक नागरिक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी इन्हें आसानी से देख और उपयोग कर सकें। उन्होंने जनपद के नागरिकों, मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों से इन प्रकाशनों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
आयोग द्वारा जारी प्रकाशनों को https://aligarh.nic.in/recent-publications-of-election-commision-of-india-reg/ लिंक पर देखा जा सकता है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रकाशनों की जानकारी को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का अनुरोध भी किया गया है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक निर्वाचन संबंधी जानकारी से लाभान्वित हो सकें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!