अलीगढ़

इग्नू में नये दाखिले तथा पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

इग्नू के जुलाई 2026 सत्र में स्नातकोत्तर, स्नातक, पी0जी0 डिप्लोमा, डिप्लोमा कार्यक्रमों में नये दाखिले तथा पुनःपंजीकरण

-डॉ0 अजय वर्धन आचार्य

अलीगढ़  इग्नू के जुलाई 2026 सत्र में स्नातकोत्तर, स्नातक, पी0जी0 डिप्लोमा, डिप्लोमा कार्यक्रमों में नये दाखिले तथा पुनःपंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 कर दी गई है। क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ0 अजय वर्धन आचार्य, ने बताया कि विद्यार्थी घर बैठे इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला सकते हैं। जिसके लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर दिए गये लिंक से अपनी सुविधानुसार डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर, रामघाट रोड, अलीगढ़ पर या फ़ोन नंबर 8869829838 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!