केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,
उपलब्धियों और विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से किया गया प्रदर्शित

अलीगढ़: मा0 एमएलसी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रो0 तारिक मंसूर, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर, मा0 एमएलसी चौ0 ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी0 राजीव शर्मा, जिला महामंत्री श्री शिवनारायण शर्मा, ठा0 शल्यराज सिंह एवं श्री हरेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मा0 प्रधानमंत्री जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में आयोजित विकासोन्मुखी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित 15 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इस प्रकार की प्रदर्शनियों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों तथा विभिन्न क्षत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों को आकर्षक चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहित में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी माध्यम से उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर पीडी डीआरडीए आर0के0 कुरील, एडी सूचना संदीप कुमार, सीएमएस डीडीयू डा0 एम0के0 माथुर, डीपीओ के0के0 रय, नीरज शर्मा, माधव शर्मा समेत भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



