प्रजनन तकनीकी से सेक्स्ड सीमन के रख रखाव के साथ ही दी गईं तकनीकी जानकारियां
क दिवसीय प्रशिक्षण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजन किया गया

अलीगढ : उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद लखनऊ के निर्देशों के क्रम में शनिवार को मण्डल स्तरीय वर्गीकृत वीर्य स्ट्राज के उपयोग के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर निदेशक, पशुपालन, अलीगढ़ मण्डल के साथ-साथ मण्डल के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, विकास खण्ड स्तरीय पशु चिकित्साधिकारी एवं समस्त विकास खण्ड से 2-2 पशुधन प्रसार अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद लखनऊ से आये नोडल अधिकारी डा० मंजीत सिह राठौर एवं डा० स्वप्निल देशमुख द्वारा आधुनिक प्रजनन तकनीकी से सेक्स्ड सीमन के रख रखाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सेक्स्ड एवं परम्परागत सीमेन के बीच अन्तर, सेक्स्ड सीमन के उपयोग की मानक कार्यप्रणाली, उत्तर प्रदेश की प्रजनन की नीति, कोल्ड चैन एवं इन्वेंट्री की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान एमआईएस रिपोर्टिग एवं मोनिटिंग के साथ साथ सेक्स्ड सीमन के उपयोग का व्यवहारिक प्रर्दशन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियो को प्रश्नोत्तर एवं ज्ञानवर्धन क्विज के माध्यम से भी तकनीकी जानकारी दी गयी।
कार्यशाला में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 दिवाकर त्रिपाठी समेत मण्डल के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, विकास खण्ड स्तरीय पशु चिकित्साधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।



