अलीगढ़

सेवा संकल्प अभियान: मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री ने छात्रों को स्टेशनरी एवं स्कूल बैग किए वितरित

आज के बच्चे विकसित भारत की नींव -बेसिक शिक्षा मंत्री, संदीप सिंह

अलीगढ : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह अतरौली के प्राथमिक विद्यालय कलियानपुर रानी पहुंचे। यहां विकसित भारत की थीम पर आयोजित ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्रों द्वारा बनाई गई ड्राइंग का अवलोकन किया एवं समस्त छात्रों को स्टेशनरी एवं स्कूल बैग वितरण किया। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कलियानपुर रानी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चैंडोला सुजानपुर के 500 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया।
छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार गांव के उस गरीब बच्चे को भी गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना चाहती है जिसके पास कोई साधन उपलब्ध नहीं है, सभी स्कूलों में एक जैसा पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। प्रत्येक स्कूल को दो-दो टैबलेट भी उपलब्ध कराए हैं। छात्रों से बात करते हुए पूछा कि उनको स्कूल कैसा लगता है, पढ़ाई करना और खेलना अच्छा लगता है। छात्रों ने भी बड़ी तत्परता से मा0 मंत्री जी को उत्तर दिये।
इससे पूर्व बीएसए आलोक सिंह ने स्वागत उद्बोधन में अवगत कराया कि सभी छात्रों को डीबीटी द्वारा यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा एवं कॉपियों की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। जनपद में 500 से अधिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एसआरजी संजीव शर्मा ने बताया कि आज की प्रतियोगिता सभी स्कूलों में आयोजित की गई है। चारों स्कूल में 120 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय स्तर से बेस्ट 5 पेंटिंग का चयन ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख केहरी सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, होमेंद्र सिंह, यज्ञपाल सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफल बनाने में सतीश सिंह, यतेन्द्र सिंह, अनुज कुमारी, सुबोध कुमार, माधुरी, लता सिंह, कुसुमलता, चंद्रवती देवी, मनोज वर्मा, बादाम सिंह का विशेष सहयोग रहा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!