अलीगढ़

रबी सीजन के लिए पर्याप्त बीज उपलब्ध

किसान बंधु 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन बुकिंग

अलीगढ़रबी सीजन की बुवाई को देखते हुए अलीगढ़ मंडल में किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आयुक्त अलीगढ़ मंडल ओ0 पी0 आर्य ने कृषि विभाग द्वारा की गई तैयारियों एवं बीज वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।आयुक्त ने बताया कि दलहन, तिलहन, गेहूं एवं जौ के बीज के लिए किसान 30 सितंबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए न्याय पंचायत के प्राविधिक सहायक, राजकीय बीज भण्डार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय में निःशुल्क बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि रबी सत्र 2026-27 में मिनीकिट के माध्यम से तोरिया, सरसों, चना, मटर एवं मसूर का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। सामान्य बीज वितरण में गेहूं, चना, मटर, राई-सरसों एवं तोरिया के बीज पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। मंडल में अनुदान पर गेहूं एवं जौ के 47,985 कुंतल, दलहन के 377 कुंतल और तोरिया-सरसों के 217 कुंतल बीज की व्यवस्था की गई है। आयुक्त ओपी आर्य ने किसानों से प्रमाणित बीजों का प्रयोग करने और शासन की अनुदान योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!