अलीगढ़

विकास एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध ढ़ंग से पूरा कराया जाए

मा0 मंत्री ने जिले की कानून व्यवस्था समेत हो रहे विकास एवं निर्माण कार्यों पर प्रकट किया संतोष

-प्रभारी मंत्री
अलीगढ़ : मा0 गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिलना चाहिए। विकास एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध ढ़ंग से पूरा कराया जाए। सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता पर रखा जाएं। मा0 प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था समेत हो रहे विकास एवं निर्माण कार्यों पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। जिले में शांति एवं सौहार्द का वातावरण और सुदृढ़ रहे, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हो, आमजन की शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं और प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने पर विशेष जोर देते हुए स्थानीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम में विगत 04 वर्ष में लगाई सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जा रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लक्ष्य के सापेक्ष डेढ़ गुना अधिक संयंत्र लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना में 1178 एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में 5419 आवास स्वीकृत किए गए हैं।
मा0 मंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं में बने ऐसे आवास जो अपरिहार्य कारणों से आंवटित नहीं हुए हैं, उनके आवंटन संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए। जिले में बाढ़ प्रभावित 06 ग्रामों की कार्ययोजना बनाकर वीबी जी राम जी योजना में सम्मिलित किया गया है। जननी सुरक्षा योजना में 17128 का भुगतान स्वीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सत्यापन का कार्य प्रगति पर है। फसल बीमा योजना में 17284 दावों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराते हुए कोई भी दावा लंबित नहीं। मा0 मंत्री जी ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध कराएं।मा0 मंत्री जी ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए खाद की उपलब्धता एवं वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में सभी 105 समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी, नकली खाद एवं लगेज संबंधी शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर छापेमार कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। मा0 मंत्री जी ने निर्देशित किया कि किसानों को उनकी आवश्यकतानुरूप उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन में निर्बाध 10 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सांय 06 बजे से 08 बजे तक विद्युत कटौती न हो। बरसात में हुई क्षतिग्रस्त सड़कों की गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यटन, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार, निराश्रित गौवंश संरक्षण, शादी अनुदान, सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिले की कानून व्यवस्था पर जानकारी देते हुए एनडीपीसी एक्ट के तहत 1.47 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। साइबर अपराधांे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 900 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए गए हैं। शहर की यातायात एवं प्रकाश व्यवस्था मजबूत की गई है, साथ ही गूगल सर्वे के तहत इसको और सुदृढ़ बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दहेज हत्या के मुकदमों में विद्यार्थियों एवं अविवाहित लड़कियों के विरूद्ध अपराध पंजीकृत करने में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एफआईआर दर्ज करते समय इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि पॉक्सो एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट के विरूद्ध पीड़ित को हर संभव न्यायपूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में मा0 सांसद श्री सतीश गौतम, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 महापौर श्री प्रशांत सिंघल, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर, मा0 विधायक शहर श्रीमती मुक्ता संजीव राजा, मा0 विधायक छर्रा ठा0 रवेन्द्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह, प्रदीप कुमार, विजय विक्रम सिंह, डीएम अविनाश कुमार, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, वीसी एडीए कुलदीप मीणा, सीडीओ योगेन्द्र कुमार, डीडीओ सुभाष नेमा, पीडी आर0के0 कुरील सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!