अलीगढ़

मंडलायुक्त/चेयरमैन(ASCL) की अध्यक्षता में पहली बोर्ड बैठक में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी को वित्तीय मजबूत बनाने व महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर हुई विस्तृत चर्चा

जल्द बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग, इनडोर स्पोर्ट स्टेडियम, सुतमिल से भाकरी व सुतमिल से नादा पुल विश्वस्तरीय सड़को का होगा लोकार्पण

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महत्वपूर्ण क्रियाशील प्रोजेक्ट व पूर्ण प्रोजेक्ट्स की नगर आयुक्त/सीईओ ने मंडलायुक्त को दी जानकारी शहरवासियों का होगा बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग में दुकान लेने का सपना साकार गुरुवार को मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल/चेयरमैन अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की गरिमामयी अध्यक्षता में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (ASCL) के निदेशक मंडल (Board of Directors) की 43वीं बैठक कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित की गई।मंडलायुक्त/अध्यक्ष (ASCL) ओ.पी आर्य की पहली बोर्ड बैठक होने पर नगर आयुक्त/सीईओ प्रेम प्रकाश मीणा ने उनका स्वागत व अभिनदंन किया।

ASCL की 43 वीं बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त/अध्यक्ष (ASCL) के समक्ष अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सभी पूर्ण प्रोजेक्ट व वर्तमान में लोकार्पण के लिए तैयार बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग, इनडोर स्पोर्ट स्टेडियम, सुतमिल से भाकरी व सुतमिल से नादा पुल विश्वस्तरीय सड़को के प्रोजेक्ट के बारे में नगर आयुक्त/सीईओ ने विस्तार से जानकारी दी।मंडलायुक्त/अध्यक्ष (ASCL) ओ.पी आर्य की पहली बोर्ड बैठक में प्रमुख रूप से ASCL को वित्तीय रूप से मजबूत बनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। इस संबंध में नगर आयुक्त/सीईओ ने मंडलायुक्त सहित सभी बोर्ड ऑफ डारेक्टर्स को बताया कि सभी स्मार्ट सिटी शहरों में से मात्र 4 शहर ही ऐसे है जहाँ कंपनी क्रियाशील है अधिकांश स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट संबंधित नगर निगम को हेड ओवर हो गए है लेकिन अलीगढ़ में इस दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बोर्ड बैठक में बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग, इनडोर स्पोर्ट स्टेडियम के क्रियाशील हो जाने से राजस्व व अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की आय में भी बढ़ोतरी होगी।बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सुतमिल से भाकरी व सुतमिल से नादा पुल विश्वस्तरीय सड़को एवं स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज परियोजना अंतर्गत छर्रा अड्डा पंम्पिंग स्टेशन व जीवनगढ़ नाला निर्माण के प्रोजेक्ट की प्रगति से भी सदस्यों को अवगत कराया। बोर्ड़ बैठक में सुतमिल से भाकरी व सुतमिल से नादा पुल विश्वस्तरीय सड़को का अगले 7 से 10 दिनों में लोकार्पण कराये जाने का निर्णय लिया गयाबोर्ड बैठक में बारहद्वा प्रोजेक्ट के तहत 32 दुकानदारों को शिफ़्ट कराये जाने के बाद अन्य दुकानदार को भी शिफ्ट कराये जाने, लाल डिग्गी पोखर के संचालन की वार्षिक दरे निर्धारण हेतु समिति के गठन, अविनाश कुमार जिलाधिकारी व चीफ़ इंजीनियर बिजली अरविंद नायक को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नए निदेशक के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को पास किया गया।बैठक में प्रशासन और स्मार्ट सिटी के प्रमुख अधिकारियों ने प्रतिभाग किया प्रेम प्रकाश मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ASCL, कुलदीप मीणा, उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (निदेशक) चोब सिंह वर्मा सेवानिवृत्त आईएएस, अरविंद नायक मुख्य अभियंता बिजली, मुख्य अभियंता निर्माण, वीके सिंह रमेश चंद्रा जल निगम, मोनिका गुप्ता, कंपनी सचिव (Company Secretary), मीडिया सहायक अहसान रब तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!