अलीगढ़

धान की अधिक आवक के कारण धनीपुर मंडी दो दिन बंद रहेगी

किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा और मंडी में आवागमन एवं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए धनीपुर मंडी 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को बंद रहेगी

अलीगढ़ : कृषि उत्पादन मंडी समिति, नवीन मंडी स्थल धनीपुर में धान की अत्यधिक आवक के कारण मंडी परिसर में उपलब्ध स्थान भर गया है। इसके चलते ट्रकों की लोडिंग प्रभावित हो रही है। किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा और मंडी में आवागमन एवं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए धनीपुर मंडी 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को बंद रहेगी।
मंडी समिति के सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि 7 अक्टूबर की रात्रि धान की अधिक आवक के कारण मंडी परिसर पूरी तरह भर गया है। स्थिति को देखते हुए दो दिनों के लिए मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर से मंडी में कारोबार एवं अन्य गतिविधियां पूर्ववत संचालित होंगी। मंडी समिति ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि 8 एवं 9 अक्टूबर को धान लेकर धनीपुर मंडी न आएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!