अलीगढ़
विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए कार्मिकों को मिलेगा आकस्मिक अवकाश
मण्डलायुक्त ने अर्ह मतदाता कार्मिकों का 23 अक्टूबर का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने के दिए निर्देश

अलीगढ़ : मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान दिवस को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ ओ0पी0 आर्य ने उक्त जानकारी देते हुए सभी जिलाधिकारियों को सूचित किया है कि मण्डल के ऐसे सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक है और जो स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग हेतु, मतदान दिवस 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य करना सुनिश्चित करें।



