अतरौली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं चोटिल, प्रधानाचार्य को नोटिस
सभी छात्राओं की हालत सामान्य, उपचार के बाद परिजनों को सौंपा; भवन की सुरक्षा में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण

अलीगढ़ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अतरौली में बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान एक कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं चोटिल हो गईं। घटना के बाद सभी छात्राओं को तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया गया। उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य पाए जाने पर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किसी भी छात्रा को गंभीर चोट नहीं आई है।घटना की सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने विद्यालय का तत्काल निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की कक्षाओं एवं भवन की सुरक्षा के प्रति अपेक्षित सतर्कता नहीं बरते जाने और प्रधानाचार्य द्वारा समुचित ध्यान न दिए जाने के दृष्टिगत प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय भवन की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की कार्रवाई शुरू की



