44 साल बाद ब्रजभाषा फिल्म की परंपरा को आगे बढ़ाएगी ‘देहाती बीबी’
भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को मनोरंजन के साथ पेश करती इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही अलीगढ़ में

अलीगढ़। लगभग 44 साल पहले ब्रजभाषा में बनी सुपरहिट फिल्म ‘लल्लूराम’ के बाद ब्रजभाषा में फीचर फिल्मों का दौर थम सा गया था। इस गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए जीत प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘देहाती बीबी’ लेकर आ रहा है।भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को मनोरंजन के साथ पेश करती इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही अलीगढ़ और आसपास के ब्रज क्षेत्र में शुरू होगी। फिल्म को वर्ष 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है।शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म की निर्माण व्यवस्था देख रहे रवींद्र कुमार रवि ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘देहाती बीबी’ आधुनिकता की चकाचौंध और भारतीय संस्कारों के बीच की एक अनूठी कहानी है, जो हर वर्ग के दर्शक को अपनेपन का एहसास कराएगी।फिल्म की टीम -फिल्म के निर्माता जितेंद्र प्रताप सिंह हैं, जबकि निर्देशन की कमान अखिलेश पांडे ने संभाली है। फिल्म के लेखक व क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास वशिष्ठ हैं।
सह-निर्माता के रूप में गौरव गुप्ता, के.के. त्यागी, ओ.पी. वर्मा एवं राजेश कुमार शर्मा जुड़े हैं। दिनेश चौधरी कार्यकारी निर्माता तथा मुकेश सिंह लाइन प्रोड्यूसर हैं। निर्माण व्यवस्था में सुभाष राणा, ज्योति मित्तल, विकास खांडे एवं किर्तेश खांडे सहयोगी हैं।मुख्य कलाकार -फिल्म में जीत प्रताप सिंह और सीमा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके साथ भोला गुर्जर, सोनिया मित्तल, सपना यादव, गिरिराज सहित कई स्थानीय और अनुभवी कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे। जीत प्रोडक्शंस का उद्देश्य ब्रजभाषा और ब्रज संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाना है।



