अलीगढ़

AMU छात्र संघ चुनाव की तारीख से छात्रों को आपत्ति नहीं : चीफ इलेक्शन ऑफिस

छात्र संघ चुनाव की पोलिंग 5 नवंबर को होनी है और शाम 7:00 बजे से वोटो की गिनती चालू हो जाएगी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर चीफ इलेक्शन ऑफिस प्रोफेसर जावेद तालिब का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि छात्रों को चुनाव की तारीख को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, हमारे पास अभी तक किसी भी तरह की कोई रिप्रेजेंटेशन नहीं आयीचीफ इलेक्शन ऑफिसर ने बताया छात्र संघ चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। छात्र संघ चुनाव की पोलिंग 5 नवंबर को होनी है और शाम 7:00 बजे से वोटो की गिनती चालू हो जाएगी, दिवाली 8 तारीख की है।AMUSU चुनाव की तारीख को लेकर छात्र नेता सोनपाल सिंह ने कहा के सालों बाद चुनाव हो रहा इसलिए चुनाव को होने दिया जाए। पिछले साल भी वाइस चांसलर ने तारीख ऐलान करके इलेक्शन नहीं करवाया था। लेकिन इस बार जो तारीख है उसे छात्रों का कोई आपत्ति नहीं है। हां, यह जरूर है कि जो लोग दिवाली पर घर जाना चाहती है, उनके लिए अगर ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था हो जाती है तो बढ़िया है। फिलहाल एएमयू में पढ़ रहे छात्रों को दिवाली को लेकर किसी तरह की आपत्ति नहीं है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!