अलीगढ़
24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष कैंप

अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 24 अक्टूबर शनिवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। कैंप सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा।कैंप में नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के साथ नाम, पते में संशोधन और अपात्र नाम टाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए बीएलओ के पास फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिक अद्यतन फोटो, जन्मतिथि व निवास संबंधी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लेकर पहुंचें। परिवार के किसी सदस्य की मतदाता पहचान पत्र संख्या उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाएं।


