उत्तरप्रदेश
दीपावली से पहले गंजबासौदा की पटाखा मार्केट आग की लपटों से घिर गई
बाजार में रखे पटाखों में विस्फोट होने से जलती हुई आतिशबाजी आसपास की दुकानों तक पहुंच गई

दीपावली से पहले पटाखों की खरीदारी और कारोबार की तैयारियों के बीच गंजबासौदा की पटाखा मार्केट आग की लपटों से घिर गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बाजार में रखे पटाखों में विस्फोट होने से जलती हुई आतिशबाजी आसपास की दुकानों तक पहुंच गई और कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं।



