सर्वधर्म समभाव के साथ हेल्पलैस पेशेंट केयर सेंटर का भूमि पूजन सम्पन्न
सभी ने इस पुण्य कार्य के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं।

अलीगढ़। हैंड्स फॉर हेल्प संस्था के तत्वावधान में असहाय वृद्धों और हृदय रोगी बच्चों के लिए बनाए जा रहे हेल्पलेस पेशेंट केयर सेंटर का भूमि पूजन 14 नवम्बर को दोपहर 12 बजे, खेरेश्वर चौराहा,मथुरा कानपुर हाईवे,बड़े हनुमान जी की मूर्ति के पीछे अलीगढ़ में विधिवत सम्पन्न हुआ।आपको बता दें कि हर असहाय को अपना बनाने का संस्था के सदस्यों ने एक सपना देखा था जिसे साकार करने के लिए इस केंद्र की शुरुआत की गई है और इस भूमि पूजन की सबसे बड़ी विशेषता ये रही कि यह कार्य सर्वधर्म समभाव और सभी धर्मों की एकता के साथ किया गया।कार्यक्रम में ना सिर्फ पंडित जी बल्कि यहां मौलाना मौलवी,गुरुद्वारे के गुरु जी के साथ साथ बौद्ध और जैन धर्म के प्रतिनिधियों सहित सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ मिलकर प्रार्थना और आशीर्वाद दिया।इस दौरान यहां संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि यह केंद्र सभी धर्मों के लिए,सभी विचारों के लोगों के लिए होगा क्यों कि सेवा का कोई धर्म नहीं होता और मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।इस अवसर पर यहां भजन संध्या में नौशाद एंड पार्टी द्वारा बिल्कुल निःशुल्क सेवा दी गई और उन्होंने मंगल कामना की है कि संस्था दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करे।संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह केंद्र पूरी तरह असहाय वृद्ध व हृदय रोगी और बच्चों के लिए समर्पित रहेगा।खास बात ये है कि भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक,समाजसेवी, डॉक्टर और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी ने इस पुण्य कार्य के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं।



