अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों के खिलाफ 72 घंटे में कार्रवाई करे प्रशासन
अन्यथा करणी सेना करेगी बड़ा आंदोलन: ठा० ज्ञानेंद्र सिंह

,जनपद अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों, बांग्लादेशी रोहिंग्याओं की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा० ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी अलीगढ़ को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विगत दिनों थाना रोरावर पुलिस द्वारा 12 बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को अवैध रूप से रहते हुए पकड़े जाने का मामला सामने आया है।
करणी सेना का कहना है कि जनपद के थाना रोरावर, कोतवाली, सासनी गेट एवं बन्नादेवी क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्लॉटर हाउसों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में भी संदिग्ध विदेशी नागरिकों के अवैध रूप से निवास करने की शिकायतें मिल रही हैं।करणी सेना ने प्रशासन से मांग की है कि जनपद के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाए। स्लॉटर हाउसों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत और निवासरत संदिग्ध विदेशी नागरिकों के पहचान पत्र, नागरिकता एवं निवास संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच कराई जाए। जांच में जिन व्यक्तियों के विरुद्ध अवैध रूप से भारत में रहने के प्रमाण मिलें, उनके खिलाफ प्रचलित कानूनों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाए तथा बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर ठा० ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश के कानून का पालन करना अनिवार्य है। किसी भी विदेशी नागरिक के अवैध रूप से रहने की शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि करणी सेना जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का समय देती है कि जनपद में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यदि निर्धारित समयावधि में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो करणी सेना के पदाधिकारी स्वयं अपने तरीके से बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को अलीगढ़ से। बाहर भगाने का कार्य करेंगे
ठा० ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि करणी सेना का उद्देश्य देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। संगठन किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं चाहता, लेकिन देश के कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।अंत में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इस गंभीर विषय को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष सुमित तोमर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष आशीष चौहान, किसान शक्ति अध्यक्ष वीरू भदोरिया, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति सचिन राघव , जिलाध्यक्ष युवा शक्ति राहुल चौहान, कपिल गौड़, रानू चौधरी, वरुण पचौरी, कपिल पंडित,यश भारद्वाज, पुष्पेन्द्र ठाकुर, सौरव कुमार, मनोज गोयल, रोहित ठाकुर, शंशाक पंडित, अभिषेक पंडित, राजवंश ठाकुर, सागर राजपूत, शरद कुशवाहा, लाल सिंह, राहुल कुमार शर्मा, अभिषेक वशिष्ठ , सुन्दर परिहार , अजय राजपूत,मिलन ठाकुर, बॉली शर्मा, हरिकृष्ण मुरारी शर्मा, यश शर्मा सहित बड़ी संख्या में करणी सैनिक उपस्थित थे



