फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का अलीगढ़ में भव्य आयोजन
सीडब्ल्यूजी की तैयारी है, पर अब ओलंपिक्स की बारी है

अलीगढ़ जिला युवा अधिकारी कार्यालय (मेरा युवा भारत) द्वारा आज फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के अवसर पर पंडित गंगाप्रसाद भारद्वाज इंटर कॉलेज,जलाली, शेखूपुर, में साइकिल रैली एवं नशा मुक्त युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर के 600 स्थलों पर एक साथ आयोजित राष्ट्रव्यापी उत्सव का हिस्सा रहा।
दिसंबर 2024 में शुरू हुआ फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल आज एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। पिछले 100 संस्करणों में यह पहल देशभर के 35,000 से अधिक स्थानों पर आयोजित हो चुकी है, जिनमें 40 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ एवं फिट भारत के विजन से प्रेरित यह अभियान ष्फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़ष् के संदेश को घर-घर पहुँचा रहा है।कार्यक्रम में डायरेक्टर श्रेष्ठ भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित युवाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को नियमित व्यायाम और साइकिलिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।100वां संस्करण ओलंपिक के मूल मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता को समर्पित रहा। प्रतिभागियों को स्वयं का सर्वश्रेष्ठ देने, एक-दूसरे और पर्यावरण का सम्मान करने तथा खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही भारत के भविष्य में कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक खेलों की मेजबानी के सपने को साकार करने के संकल्प को भी दोहराया गया।जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित के विषय में सभी को जागरूक किया नशीली वस्तुओं का सेवन न करने का आग्रह किया एवं उसके दुष्परिणामों के बारे में बताया । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि अपनाने तथा फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के साथ साथ नशा मुक्त रहने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री प्रशांत कुमार शर्मा उप प्रधानाचार्य शाकिब खान अनुशासन अधिकारी, श्री नरेंद्र कुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक दिगंबर सिंह ,महेंद्र सिंह उमेश सिंह, प्रशांत सिंह धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार बघेल पंकज कश्यप, कन्हैया लाल शर्मा, रजनीश कुमार राना आदि उपस्थित रहे।



