अलीगढ़

विशेष बूथ दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

पात्र नागरिकों को चिह्नित कर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए घर-घर सर्वे के निर्देश

अलीगढ़  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 29 नवंबर को आयोजित विशेष बूथ दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अब्दुल्ला कॉलेज एवं नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में स्थापित बूथों का औचक निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर से ईपीआईसी रेशियो, जेंडर रेशियो, कुल मतदाता संख्या, कोहार्ट मतदाताओं की स्थिति और बूथवार प्राप्त एवं भरे गए विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले सभी फार्मों की बीएलओ एप पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण हो सके।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप फार्म प्राप्त न होने की स्थिति में अगले दिन से सभी बीएलओ घर-घर जाकर विशेष सर्वेक्षण करेंगे और ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित करेंगे, जिनके नाम किसी कारणवश अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। उन्होंने सुपरवाइजर एवं बीएलओ को मतदाता सूची का गहन परीक्षण कर डुप्लीकेट प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। अपने निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में स्पष्ट टास्क लिस्ट उपलब्ध कराई गई है और संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कार्य आवंटन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए हैं। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान बूथ पर संतोषजनक जानकारी एवं जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण में बताए गए प्रावधानों के अनुरूप पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं गुणवत्ता के साथ पुनरीक्षण कार्य संपादित किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटने न पाए और अपात्र अथवा डुप्लीकेट प्रविष्टियां सूची में बनी न रहें। विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही न बरतते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान एसीएम प्रथम रामवीर सिंह सहित संबंधित सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!