खादी पहनना श्रम और हुनर का सम्मान करना है : रजनी दिलेर
दस दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग एवं माटी कला प्रदर्शनी का समापन

अलीगढ़ : दस दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग एवं माटी कला प्रदर्शनी का रविवार को मा0 राजस्व राज्य मंत्री की माताजी श्रीमती रजनी दिलेर एवं मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार द्वारा समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, स्थानीय कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने और रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम हैं। रजनी दिलेर ने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रदेश एवं जिलों के उद्यमियों एवं शिल्पकारों ने आकर्षक स्टॉल लगाकर खादी वस्त्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित ग्रामोद्योग एवं माटी कला के उत्पादों का प्रदर्शन किया। दस दिनों के दौरान स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिला और लोगों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की। खादी अब परंपरागत परिधानों तक सीमित नहीं है। आधुनिक डिजाइन और शत-प्रतिशत शुद्ध कॉटन के कारण यह युवा पीढ़ी की पसंद बन रही है। खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाना है।
सीडीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन कारीगरों और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं। उन्होंने आमजन से खादी एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि खादी खरीदना केवल स्वदेशी को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि कारीगरों के श्रम, हुनर और स्वाभिमान का सम्मान करना भी है। उप मुख़्य कार्यपालक अधिकारी संजीदा बेगम ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। संजीदा बेगम ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार विजेता भूपेंद्र सिंह सरकोरिया मोहनपुर हाथरस को 15000, द्वितीय पुरस्कार विजेता अंशु शर्मा कुठिया लायकपुर एटा को 12000 और तृतीय पुरस्कार विजेता को पंकज कुमार देवरी प्रहलादपुर कासगंज को 10000 प्रदान किए गए। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने दुकानदारों को समर्पित फिल्मी गीत गुनगुनाए और डॉ0 अजय वर्धन आचार्य ने कविता पाठ किया, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। प्रदर्शनी में मोहसिन चौधरी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। समापन कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए कनिष्का, आरुष, हिमांशी, मयंक, अंशिका, आरोही, हिमांश, वैष्णव, उन्नति, दिव्य, भँवरिका, नीतीश वार्ष्णेय और युग वार्ष्णेय द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
दुकानदार हुए सम्मानित :
सर्वोदय खादी आश्रम छर्रा, अरिदमन सेवा आश्रम छर्रा, सेवा सदन खड़ी आश्रम छर्रा, बुनकर ग्राम उद्योग समिति छर्रा, अन्य पिछड़ा वर्ग खादी ग्राम उद्योग संस्थान कासगंज, राधा खादी सेवा समिति छर्रा, जनता ग्राम उद्योग आश्रम छर्रा, रूप किशोर हाथरस, शास्त्री खादी ग्रामोद्योग एटा, मां वैष्णो सेवा संस्थान फिरोजाबाद, शांति निकेतन एटा, वासुदेव सेवा समिति एटा, हजारा मल्टी केयर अलीगढ़, मोहम्मद आरिफ कश्मीर हैंडलूम, जाहिद कश्मीर हैंडलूम, हरिओम इटावा, बीनू अग्रवाल मथुरा, अखिलेश कुमार अग्रवाल मथुरा, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम अलीगढ़, मोहम्मद जब्बार राजस्थान, मोहम्मद तालिब मेरठ, ब्रिज ऑर्गेनिक बिजनौर, मोहम्मद सईद हैंडीक्राफ्ट्स राजस्थान, राघव आजीविका मिशन सुजाता अलीगढ़, मांटीकला के लिए राहुल प्रजापति अलीगढ़, राजकुमार प्रजापति अलीगढ़, प्रेमचंद प्रजापति अलीगढ़, सरोज ग्रामोद्योग हाथरस, सीवी कुलसेवा संस्थान एटा, बांके बिहारी सेवा संस्थान एटा, श्री बालाजी खंडवा मध्य प्रदेश, अल नहल अलीगढ़, श्री घोर सिंह मुजफ्फरनगर, महक सहायता समूह अलीगढ़, श्रीमती ज्ञानवती अतरौली, जुलमा मेम ड्राई फ्रूट कश्मीर, सुधांशु सेवा गोडवामा मध्य प्रदेश, फैशन हैव अलीगढ़, मंजूर अहमद बट्ट कश्मीर, अनुपमा सिंह मथुरा, मेहताब मलिक सहारनपुर, रामस्वरूप टी स्टॉल अलीगढ़, शमीम अहमद सहारनपुर, सुभांगी क्रिएटिव, शहरी आजीविका मिशन अलीगढ़, अजय कुम्हरे खंडवा मध्य प्रदेश, उषा देवी अलीगढ़, भारत स्वयं सहायता समूह चंडौस, सुमित खादी सेवा सदन एटा, हैंडलूम औद्योगिक सहायता समूह हाथरस, खादी ग्रामोद्योग मंडल कासगंज, अनुज खादी ग्रामोद्योग छर्रा, जन सेवा आश्रम छर्रा, महिला बुनकर हथकरघा संघ छर्रा, महिला बुनकर हथकरघा सेवा संघ, सुनील ग्रामोद्योग मोरना मुजफ्फरनगर।



