अलीगढ़

विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में 30 जून तक करें आवेदन

अलीगढ़ –जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत विवेकानन्द यूथ एवार्ड 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक किये गये कार्य के आधार पर प्रदान किया जायेगा। यह पुरूस्कार युवाओं को विकास कार्यकमों के विभिन्न क्षेत्रों यथा-खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यकम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानवाधिकारों को बढावा देना, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग एवं राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने के लिए प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि आवेदक 15 से 35 वर्ष की आयु के बीच होना चाहिये जिसका निर्धारण वर्ष के 01 जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार होगा। जिन युवाओं द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए पूर्व में आवेदन किया गया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आव्हान किया कि उक्त के दृष्टिगत विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय विकास भवन से आवेदन का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त कर अपने प्रस्ताव दो प्रतियों में 30 जून 2023 तक उपलब्ध करा सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!