अलीगढ़

प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन की धरपकड़ ने पकड़ी रफ्तार- रोजाना सुबह और शाम हो रही कार्रवाई

प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक उत्पाद को खत्म करने के लिए एक्शन मोड में नगर निगम

*नगर आयुक्त का प्लास्टिक पॉलीथिन पर एक्शन- ₹9700.00 का वसूल किया जुर्माना-

प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन की धरपकड़ ने पकड़ी रफ्तार- रोजाना सुबह और शाम हो रही कार्रवाई- प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक उत्पाद को खत्म करने के लिए एक्शन मोड में नगर निगम

अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक हटाने की कार्यवाही होगी रोज़ाना-प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद व पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालो पर नगर निगम अपनायेगा सख्त रुख़

26 जून को बाराद्वारी से महावीर गंज होते हुए अब्दुल करीम चौराहे तक चलेगा अभियान-आरंभ-2.0 के तहत रोजाना प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन के विरुद्ध चलेगा अभियान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव

प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन को जड़ से खत्म करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश की माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की गई थी। माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के साथ-साथ अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की कवायद अलीगढ़ नगर निगम ने शुरू कर दी है।

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर नाले नालियों पर अतिक्रमण करके आम नागरिकों को यातायात से जूझने पर मजबूर करने वालो के साथ-साथ अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में माल गोदाम से अब्दुल करीम चौराहा होते हुए ऊपरकोट तक अवैध अतिक्रमण रैंप को तोड़ने की कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण करने वालो पर और प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग कर गंदगी करने वालों पर जमकर कार्रवाई करते हुए लगभग ₹9700.00 का जुर्माना वसूला किया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन मुक्त अलीगढ़ के लिए जन सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है अलीगढ़ नगर निगम सभी व्यापारी बंधुओं व दुकानदारों से अपील करता है कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन त्याग करने के लिए आगे आएं अलीगढ़ नगर निगम ऐसे व्यापारी और दुकानदारों का सम्मान करेगा

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के बताया सभी ज़ोनल अधिकारी के नेतृत्व में सभी एसएफआई की मौजूदगी में शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों व पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए है

अभियान में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह कर अधीक्षक सभापति यादव आर आई अरुण प्रताप सिंह एवं कैटल कैचर टीम निर्माण विभाग तथा क्षेत्रीय पुलिस पुलिस व प्रवर्तन दल के जवान आदि साथ थे

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!