टेक्नोलॉजी

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे, जल जीवन मिशन की कार्यशाला आयोजित

अलीगढ़ – राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, जल जीवन मिशन ”हर घर जल” योजना के अंतर्गत चयनित संस्था जेपी मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट लोहिया नगर महाराजगंज, द्वारा जनपद अलीगढ़ के समस्त ग्राम पंचायतों एवं राजस्व ग्राम पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके क्रम में बुधवार को विकासखंड धनीपुर के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूजा दिवाकर ने पानी के लगातार गिरते हुए जलस्तर एवं पानी के दोहन को रोकने पर जोर दिया एवं दूषित पानी पीने से ग्रामीण जनमानस में होने वाली बीमारियों पर चिंता जताई। विकास खंड कार्यालय से सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुर्गेश सिंगर जी, एडीओ आईएसबी ,विकास खंड कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी संस्था के जिला परियोजना समन्वयक देवब्रत मिश्रा, सहायक जिला परियोजना समन्वयक मनोज कुमार, करुणा शंकर सिंह, शक्ति पांडे, दिनेश कुमार एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री ग्राम पंचायत सचिव प्रधान सदस्य तथा जल सखी की महिलाएं उपस्थित रहे।   कार्यक्रम के उपरांत खंड विकास अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र जी सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुर्गेश सिंह जी एवं ब्लाक प्रमुख श्रीमती पूजा दिवाकर जी द्वारा उपरोक्त संस्था की टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया।

——–

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!