धार्मिक
सावन में शिव को जल अर्पण करने से होती है मन की मुराद पूरी : आचार्य यश भारद्वाज

अलीगढ़। मामू भांजा स्थित श्री राधा मोहन मंदिर पर श्रावण मास के प्रदोष में शनिवार देर रात्रि देवों के देव महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। धूमधाम से संपन्न हुए कार्यक्रम में भारी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। आचार्य यश भारद्वाज जी ने बताया कि श्रावण मास में महादेव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उनको समस्त बाधाओं से हमेशा दूर रखते हैं। जो भी समय समय पर देवों के देव महादेव की विशेष पूजा करते हैं, उन पर भगवान महादेव अपनी पूर्ण कृपा रखते हैं। साथ ही उनको मनचाहा वरदान भी देते हैं। रुद्राभिषेक में अध्यक्ष मोहित वार्ष्णेय, वंश वर्मा, किशन भारद्वाज, कन्हैया वार्ष्णेय, सिंपी यादव, संजीव मित्तल, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।



