शिक्षा

सहयोग आंदोलन में डीएवी इंटर कॉलेज की अहम भूमिका – पांडे

असहयोग आंदोलन की वर्षगांठ पर सम्मानित किए गए स्वतंत्रता सेनानी परिजन

अलीगढ़-असहयोग आंदोलन में डीएवी इंटर कॉलेज आजादी की लड़ाई का प्रमुख केंद्र रहा है यह उद्गार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत असहयोग आंदोलन की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडे ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी तीन बार अलीगढ़ आए थेजिससे आंदोलन को नई धार मिली। कालेज के अध्यापक गनपत लाल के नेतृत्व में छात्रों ने गिरफ्तारियां भी दी थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 8 यूपी एनसीसी बटालियन के कर्नल अजय लूम्बा ने छात्रों का आवाहन किया कि जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानियां दीं और राष्ट्रभक्तिका जज्बा युवाओं में पैदा किया उस जोश को आपको बनाए रखना है।

मुख्य वक्ता आजादी के अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने अलीगढ़ में आजादी की लड़ाई की अनेक कहानियां सुनाईं। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी परिजन कर्मवीर सिंहउदय सिंहसुभाष वर्माश्रीमती आभा वार्ष्णेयहरि सिंह कश्यपधर्मवीर सिंहराजपूत सिंहबसंत बंसलसुरेश चंद्र शर्मासुरेंद्र शर्माअजीत गुप्त निर्मलराधेश्याम शर्माश्रीमती रजनी तोमरकामेश गौतमविष्णु प्रसादपुष्पेंद्र चौधरीपंकज धीरजनीरज शर्मा का कर्नल अजय लूम्बा ने अंग वस्त्र और माला पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर राकेश कुमार के नेतृत्व में कैडेट द्वारा मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफिसर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

 प्रारंभ में कर्नल लूंबा ने भारत माता और स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती गंगा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के अंत में कालेज के प्राचार्य डॉ विपिन कुमार वार्ष्णेय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर सत्यवीर सिंहसूबेदार राजेश कुमारएनसीसी अधिकारी राकेश कुमार समेत विद्यालय के अध्यापक रोदास कुमार,डॉ धर्मेंद्र सिंहडॉ.संजीव कुमार सिंहअमर सिंह डॉ.रामवीर सिंहसंतोष पाठक,दिग्विजय सिंह ,सुदीप यादवनिर्मलाधर्मेंद्र कुमारप्रवेंद्र कुमार ,डॉ रीमा अग्रवाल संजीव वार्ष्णेयसिद्धेश यादव उमाकांत यादव व कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कैलाश चंद रावत ने किया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!