अलीगढ़

21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह दिवस के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हो रहा आयोजन

अलीगढ़ – 21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह दिवस मनाए जाने के दृष्टिगत जनपद स्तर पर महिला एवं पुरुष वर्ग में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। गुरुवार को सांय 5ः00 बजे प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अथिति के गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया। राम मिलन क्रीड़ा अधिकारी ने बुके प्रदान कर मुख्य अथिति का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति के रूप में अर्जुन चौधरी का सम्मान विकास चौहान, बैडमिन्टन प्रशिक्षक ने बैच लगाकर व बुके प्रदान कर किया। मुख्य अथिति द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ बैडमिन्टन मैच खेल कर किया गया। 

     प्रतियोगिताओं में 21 से 23 अगस्त तक बास्केटवाल, 24 से 26 अगस्त, 2023 तक बैडमिन्टन,  27 से 28 अगस्त, टेबुल टेनिस 29 अगस्त, 2023 को उक्त प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है, विजेता खिलाड़ियों को 29 अगस्त, 2023 को खेल दिवस के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किये जायेगे। गुरुवार को आयोजित बैडमिन्टन प्रतियागिता के परिणाम में पुरूष वर्ग में वंश प्रताप सिंह ने प्रखर सिंह को 15-13 से हरा कर मैच जीता है। बैडमिन्टन प्रतियोगिता में तकनीकी निर्णायकों के रूप में विकास चौहान, बैडमिन्टन प्रशिक्षक, सुरेन्द्र कुमार यादव, कुश्ती प्रशिक्षक, वसीम खान, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, आयूष चौधरी ने सफलतापूर्वक निर्णयन का कार्य किया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!