अलीगढ़

मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग ने सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र से अल्पसंख्यकों को समाज की मुख्य धारा में लाना सरकार की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री जी के नये 15 सूत्रीय कार्यक्रमों से अल्पयंख्यक वर्ग को किया जाए लाभान्वित  

केन्द्र एवं प्रदेश में ईमान, इंसाफ और इकबाल की सरकार  

सरकार मदरसों के विकास के प्रति कृत संकल्पित  

विभागीय योजनाओं का सर्वाधिक लाभ अल्पसंख्यक समुदाय को  

मदरसा संचालक दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा देकर समाज को दें सही दिशा 

अलीगढ़ – मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अशफाक सैफी की अध्यक्षता में सर्किट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। श्री सैफी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में ईमान, इंसाफ और इकबाल की सरकार है। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा मदरसों की जांच के नाम पर अल्पसंख्यक समुदाय को भ्रमित कर बरगलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मदरसों की जांच नहीं हो रही बल्कि उनकी जानकारी एकत्रित की जा रही ताकि उनके हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में सुधार के साथ ही आवश्यकतानुरूप नई योजनाओं का गठन किया जा सके। इससे उनकी शिक्षा के स्तर को ऊॅचा उठाने में सहयोग मिलेगा। मा0 प्रधानमंत्री जी का सपना है कि मुस्लिम समाज के बच्चे के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कम्प्यूटर हो। इस दिशा में प्रदेश भर में धरातल पर ठोस कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने शाहजहांपुर का उदाहरण पेश करते हुए बताया कि अभी हाल ही में वहां सभी मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के मध्य खेल प्रतियोगिताएं कराई गयीं जिनमें बच्चों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

मा0 अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का सर्वाधिक लाभ अल्पसंख्यक समाज को प्राप्त हो रहा है। फिर बात चाहे राशन वितरण की हो, स्वास्थ्य की हो या फिर शिक्षा की। उज्ज्वला गैस कनेक्शन हो या छात्रवृत्ति योजना, हर योजना से अल्पसंख्यक समाज को सर्वाधिक लाभ प्रदान किया जा रहा है। देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास प्राप्त करते हुए अल्पसंख्यकों में सर्वाधिक पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाना चाहते हैं।

मा0 अध्यक्ष ने समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि पुलिस एवं प्रशासन अति उत्साह में किसी मदरसे के विरूद्ध कोई कार्यवाही न करे। सरकार द्वारा किसी भी कार्यवाही का कोई निर्देश नहीं है। यदि किसी प्रकरण में कोई समस्या या शिकायत है तो अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से वार्ता कर प्रकरण का निस्तारण किया जाए। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि विगत दिनों जनपद एवं शहर में ईद की नमाज शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुई, कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं है। उन्होंने एडीएम सिटी को निर्देशित किया कि जनपद में यदि कहीं किसी स्थान पर लाउडस्पीकर के सम्बन्ध में विवाद या शिकायत की स्थिति है तो सम्बन्धित थानाध्यक्ष के माध्सम से वार्ता कर प्रकरण का निस्तारण कराया जाए। बैठक का संचालन करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 500 छात्र-छात्राओं को 3000 रूपये वार्षिक की दर से 13.39 लाख एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनार्न्तगत 2890 छात्र-छात्राओं को 420.47 लाख रूपये की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि जनपद प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना से आच्छादित नहीं है, परन्तु अल्पसंख्यक हित में जिलाधिकारी द्वारा 34.135 करोड़ के विकास के प्रस्ताव निदेशालय को प्रेषित किये गये हैं। जिले में 120 मदरसा संचालित हैं, जिनमें 04 अनुदानित एवं 32 आधुनिकीकरण योजना से आच्छादित किये गये हैं।

मा0 अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अल्पसंख्यक समुदाय की भागेदारी की जानकारी प्राप्त की जिस पर पीडी डीआरडीए भाल चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पीएम आवास ग्रामीण योजना में सभी 61 आवास अल्पसंख्यक समुदाय को दिये गये हैं, जिनकी प्रथम किश्त भी लाभार्थियों के खाते में जा चुकी है। इस पर उन्होंने अचरज प्रकट करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के हित का इससे बड़ा उदाहरण और क्या देखने को मिलेगा कि स्वीकृत शत-प्रतिशत आवास अल्पसंख्यक समुदाय को मिले हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी योजनाओं विशेषकर पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला गैस, सामूहिक विवाह में अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों की पृथक से सूची बनाई जाए। बैठक में बताया कि जनपद में 4251 वक्फ सम्पत्तियां हैं। उन्होंने वक्फ सम्पत्तियों से जुड़े वादों की सही ढ़ंग से पैरवी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में उपस्थित मदरसा संचालकों को आश्वस्त किया कि किसी भी भ्रम एवं अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार द्वारा मदरसों को मुख्य धारा में लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। आपके ऊपर मुस्लिम समाज को दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा देकर उसे सही दिशा देने की भी जिम्मेदारी है। सरकार की मंशा है कि मदरसों से भी अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर एवं अधिकारी निकलें। बैठक में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री जी के नये 15 सूत्रीय कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर एडीएम सिटी अमित कुमा भट्ट, एसपी ट्रैफिक मुकेश उत्तम, पीडी भाल चन्द्र त्रिपाठी, एलडीएम सुरेश राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार समेत सम्बन्धित विभागीय अधिकारी एवं महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इमरान सैफी, मदरसा संचालक शकील अहमद, शमी उरर्हमान, मुस्लिम बारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!