अलीगढ़

स्वास्थ्य योजनाओं, कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग की जाए – एडीएम

एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

अलीगढ़ (सूवि) अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रमों, संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

          अपर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतको की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नीरज त्यागी सहित एमओआईसी व अन्य सम्बंधित अधिकारियों द्वारा एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति से अपर जिलाधिकारी को अगवत कराया। जिलाधिकारी ने विभिन्न संचारी रोगों की रोकथाम पर प्रभारी नियत्रंण एवं कार्यवाही के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये है। परिवार नियोजन के सफल संचालन के लिए संवाद स्थापित कर अभियान को सफल बनाया जाए।

    एडीएम अमित कुमार भट्ट ने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरती जाए। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने नवजात शिशुओं का वजन, पोषण, जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण, एम्यूनाइजेशन, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं पंजीकरण सहित जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के आच्छादन की प्रगति, वीएचएनडी सत्रों का आयोजन सहित सभी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों एवं चिकित्सों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान रूटीन एम्यूनाइजेशन की प्रगति वाले में  मेडिकल ऑफिसर को लक्ष्य के अनुरूप माइक्रोप्लान तैयार कर कार्य करते हुए शत-प्रतिशत आच्छादन पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि 1 नवम्बर से 10 नवम्बर तक डिप्थीरिया उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जाएगा। शासन द्वारा आवंटित बजट का जनहित में सदुपयोग करने की भी बात कही गई। अभी तक मात्र 37 फीसद बजट ही व्यय किया गया है।

          जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति सुधार की भी समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना,  मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अन्तर्गत जनपदीय कार्यक्रम क्रियान्वयन निकाय की समीक्षा सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अन्तर्गत जनपद में संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी।

          अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य योजनाओं, कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्याे का फीड बैक भी जनसामान्य से लिया जाता रहे। सीएमओ को निर्देशित किया गया कि पूरे स्वास्थ्य विभाग को फील्ड में एक्टिवेट करें व स्वास्थ्य संकेताको में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं। उन्होंने सभी अधीक्षकों को लीडरशिप रोल लेते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हुए इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

          एडीएम ने चिकित्सालयो में ओपीडी प्रगति, आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण, उसके सापेक्ष उपचारित लाभार्थियों की अद्यतन स्थिति, जन्म पंजीकरण, स्टिलबर्थ रेश्यो, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना मे भुगतान की स्थिति, आशाओं का भुगतान, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, संचारी रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित को  दिये। मन्त्रा एप पर जेएनएमसी द्वारा डिलीवरी डिस्चार्ज अपलोड न करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। उन्होंने कहा के मन्त्रा एप पर 2223 डिलीवरी डिस्चार्ज अपलोड नही की गईं हैं, जिन्हें एक सप्ताह में अपलोड किया जाए।

          इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज त्यागी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!