हाथरस जनपद में कस्बा मुरसान स्थित आर्यावर्त बैंक में आग लग गई।
30 मार्च रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक बैंक कर्मचारी अपना काम करके बैंक बंद करके गए थे

हाथरस जनपद में कस्बा मुरसान स्थित आर्यावर्त बैंक में आग लग गई। आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। बैंक में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।कस्बा मुरसान की आर्यावर्त बैंक में 31 मार्च की सुबह करीब साढ़े छह बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे आसपास रह रहे लोगों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार व लोगों की मदद से समरसेबल के पानी से पाइप लगाकर आग पर काबू पाया गया।
बैंक अधिकारी आग लगने की जानकारी करने में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि 30 मार्च रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक बैंक कर्मचारी अपना काम करके बैंक बंद करके गए थे। 31 मार्च की सुबह आर्यावर्त बैंक में आग की लपटें उठती दिखीं। आग लगने की सूचना पर मुरसान पुलिस सहित फायर ब्रिगेड पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।