अलीगढ़

राजा बलवंत सिंह जी की जयंती पर एक समारोह का आयोजन किया गया

मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस श्री प्रमोद कुमार सिंह ने सम्मेलन में युवा पीढ़ी से आवाहन किया

राजा बलवंत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को केशव वाटिका नगला तिकोना रोड सुरेंद्रनगर अलीगढ़ में राजा बलवंत सिंह जी की जयंती पर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस श्री प्रमोद कुमार सिंह ने सम्मेलन में युवा पीढ़ी से आवाहन किया कि शिक्षा के क्षेत्र में राजा साहब द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राजा साहब ने हजारों बीघा जमीन आरबीएस संस्थान के लिए दान में दी थी

उन्होंने सर्व समाज के हित में बहुत बड़ा काम किया था आम जन उनकी प्रशंसा करते नहीं थकता है अलीगढ़ के कोल क्षेत्र के विधायक श्री अनिल पाराशर जी ने बताया समाज हित में ब्रिटिश पीरियड में शिक्षा के क्षेत्र में जो काम राजा जी ने किया ऐसा कार्य आज तक किसी ने नहीं किया। हसायन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री सुमंत किशोर सिंह जी ने कहा की राजा बलवंत सिंह जी ने उस समय शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाया जिस समय लोग आजादी के बारे में भी नहीं सोच रहे थे ना ही कोई सोच सकता था कि एक दिन हम आजाद होंगे साथ ही साथ राजा साहब ने 1897 में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का गठन कर अंग्रेजों के सामने खलबली पैदा कर दी।मुख्य वक्ता डॉक्टर रक्षपाल सिंह ने कहां कि मैं हर मंच से कहता हूं कि शिक्षा पर ध्यान नहीं देंगे तब तक हमारी पीढ़ी का उद्धार नहीं होगा इसलिए हमें अपनी भावी पीढ़ी को शिक्षित करने की जरूरत है। राजा साहब ने पूरे देश के राजा महाराजाओं की एक बैठक आगरा में बुलाई थी इस बैठक में ग्वालियर के महाराज सिंधिया जी जयपुर, जोधपुर,बीकानेर,भरतपुर,के राजा के साथ बनारस के राजा उदय प्रताप सिंह जी व जम्बू कश्मीर के राजा गुलाब सिंह जी उपस्थित थे मीटिंग में यहां पर प्रस्ताव रखा गया कि उसी के नाम से उसी के क्षेत्र में कॉलेज की स्थापना होगी जो सबसे अधिक दान देगा राजा साहब ने सबसे अधिक दान दिया वह दूसरे नंबर पर बनारस के राजा उदय प्रताप सिंह ने दिया आगरा में राजा बलवंत सिंह के नाम से कॉलेज बना इस संस्थान से लाखों युवाओं ने पढ़कर सरकारी नौकरी प्राप्त की है अंग्रेजों के जमाने में राजा साहब के जेष्ठ पुत्र राजा सूरजपाल सिंह ने 1942 में इस संस्थान में एमएससी कृषि की कक्षाऔ का आरंभ किया जिससे हमारी भावी पीढ़ी को कृषि के क्षेत्र में एक नई दिशा मिली ।अलीगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह जी ने कहा इस समारोह में युवाओं और मातृशक्ति ने जो ताकत दिखाई है वह तारीफ योग्य है कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह जी ने कहा राजा साहब द्वारा किए गए कार्य सादा जीवन उच्च विचार व दृढ़ संकल्प की प्रेरणा हमें देते हैं कार्यक्रम में राहुल सिंह ब्लाक प्रमुख अकराबाद श्रीमती दीपू शर्मा क्षेत्रीय पार्षद श्री अनिल सेंगर जी पार्षद राकेश कुमार सिंह पार्षद आदि ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नरसिंह पाल सिंह जी ने किया तथा उनका सहयोग अजीत प्रताप सिंह (सोनू) राजीव कुमार सिंह छोटे ,नेम सिंह सोलंकी जी ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती ममता जादौन , राजेंद्र पाल सिंह, हरेंद्र सिंह जयपाल सिंह डॉक्टर सत्य प्रकाश राघव डॉक्टर महेशपाल सिंह डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह डॉक्टर राजेश कुमार सिंह लोकेंद्र पाल सिंह चंद्र पाल सिंह भट्टे वाले हरेंद्र सिंह भट्टे वाले ,धनंजय सिंह (धीरु) अविनाश सिंह राजकुमार सिंह पप्पू सिंह जी प्रेमराज सिंह राम राजपाल सिंह जीतपाल सिंह राजेंद्र सिंह नागेंद्र सिंह दुर्गेश सोलंकी गरिमा राघव पूजा सेंगर कुसुम सिंह चेतन सिंह धर्मेंद्र सिंह मनवीर सिंह अनिल कुमार सिंह नेत्रपाल सिंह सूरजपाल सिंह गजराज सिंह भूपेंद्र सिंह राजेश सिंह सेंगर महेशपाल सिंह श्रीपाल सिंह रामवीर सिंह धुरेंद्र सिंह भानु प्रताप सिंह डॉ विशाल डॉक्टर डीके सिंह श्री भूपेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!