हाथरस

हाथरस में एक प्रेम विवाह के मामले ने हिंसक मोड़ ले लिया

कोर्ट मैरिज के 20 दिन बीत जाने के बाद रविवार देर शाम इस प्रेम विवाह ने हिंसक मोड़ ले लिया

हाथरस में एक प्रेम विवाह के मामले ने हिंसक मोड़ ले लिया। इगलास रोड स्थित माहेश्वरी कॉलोनी में एक युवक को उसकी पत्नी के भाई और उसके साथियों ने गोली मार दी। हाथरस जिले में एक अंतर्जातीय प्रेमी युगल ने प्रेम विवाह कर लिया। युवती ने परिवार के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। परिवार इसके लिए भी तैयार नहीं था। कोर्ट मैरिज के 20 दिन बीत जाने के बाद रविवार देर शाम इस प्रेम विवाह ने हिंसक मोड़ ले लिया। प्रेमी युवक को उसकी पत्नी के भाई और उसके अन्य साथियों ने गोली मार दी। घटना रात लगभग 8 बजे की है, जब प्रेमी युवक अभय वार्ष्णेय अपने पिता विनोद वार्ष्णेय के साथ बाइक से घर लौट रहा था।आपको बता दें कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित माहेश्वरी कॉलोनी में रव‍िवार देर शाम करीब 8 बजे एक युवक अभय वार्ष्णेय पुत्र विनोद वार्ष्णेय को गोली मार दी गई।

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।घटना के पीछे का कारण अंतर्जातीय प्रेम विवाह है। अभय ने करीब 20 दिन पहले अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसका लड़की के परिवार वालों ने विरोध किया था। लड़की के भाई और उसके साथियों ने अभय पर तीन गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली अभय के कंधे में लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर रूप से घायल अभय को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभय एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

 

हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!