क्राइम

पंजाब के मोगा जिले में एक नाबालिग के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया

थाना बाघापुराना थाने में चार लोगों के खिलाफ 363, 366-A 323, 376-D, 06 के तहत मामला दर्ज कर लिया

पंजाब के मोगा जिले में सामूहिक दरिंदगी का खौफनाक मामला सामने आया है। गांव के ही चार लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपी रात में ही उसे घर के बाहर फेंक गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पंजाब के मोगा जिले में एक नाबालिग के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को उसी के गांव का लड़का तीन साथियों के साथ कार में उठाकर ले गया और एक खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर ले जाकर जबरदस्ती की।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर एक शख्स लड़की को उसके घर के आगे फेंककर चला गया। परिवार ने लड़की को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामला 27 जनवरी शाम का है और लड़की अगले दिन सुबह चार बजे के करीब घर के बाहर बेहोशी की हालात में मिली। वहीं इस मामले में मोगा बाघापुराना पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर 30 जनवरी 2024 को थाना बाघापुराना थाने में चार लोगों के खिलाफ 363, 366-A 323, 376-D, 06 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!