अलीगढ़

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भमोला चौकी अंतर्गत ए एम यू क्वार्टर में एक गौ माता काट दी गई

प्राइवेट गाय के मालिक ने गाय की पहचान सुनिश्चित कर ली

गौ रक्षक दल हरिगढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भमोला चौकी अंतर्गत ए एम यू क्वार्टर में एक गौ माता काट दी गई हैं जो किसी की प्राइवेट थी गाय के मालिक ने गाय की पहचान सुनिश्चित कर ली है जिसकी सूचना गोरक्षक दल के संस्थापक सचिन राघव के द्वारा हिंदूवादी नेता ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान को दी गई सूचना मिलने ज्ञानेन्द्र सिंह अपने साथी संजय सिंह, उमेश कुमार सिंह, राहुल चौधरी, गुड्डन ठाकुर के साथ सिविल थाने पहुंच गए। गौकशी की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गोरक्षक दल के पदाधिकारी एवं हिंदूवादी थाने में आ गए और गौकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन सर्वम सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार बाल्यान द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद सचिन राघव के द्वारा मुकद्दमा कराया गयागौ रक्षक दल हरिगढ़ के संस्थापक सचिन राघव ने कहा कि पूर्व में भी बन्ना देवी थाने में ऐसी एक घटना हुई थी और अभी फिर से एक और घटना इसी को देखते हुए प्रशासन से शख्त से शख्त कार्यवाही करने की मांग की है यदि जिले में गौकसी की घटनाएं नहीं रुकी तो जिले के सभी गौरक्षक एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और अपनी आवाज को प्रदेश के मुखिया मा० मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे मौके पर जिला अध्यक्ष मनु ठाकुर, यश शर्मा, अनिकेत शर्मा, शरद कुशवाहा, छोटू तांडव, सुमित चौहान, अमित कुशवाहा, आलेख सैनी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!