हाथरस

हाथरस में  महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक प्रभात फेरी निकाली गई

रोडवेज बस स्टैंड से शुरू हुई इस फेरी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने फीता काटकर किया

हाथरस में  महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक प्रभात फेरी निकाली गई। रोडवेज बस स्टैंड से शुरू हुई इस फेरी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए प्रभात फेरी के आयोजन से पहले महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की गई। इसमें कई झांकियां शामिल थीं, जो शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरीं। आयोजकों ने जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी का स्वागत किया। फेरी में शामिल लोग बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों पर सवार थे। वे “महर्षि वाल्मीकि की जय हो” जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर के कई स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत भी किया गया।कार्यक्रम में मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, प्रेम बिहारी चटर्जी, राजू पाथरे, अर्जुन वाल्मीकि, रत्नेश चटर्जी, दिलीप कुमार, विवेक वाल्मीकि, सत्यप्रकाश, खुशियाल चटर्जी और अजय कुमार सहित काफी उपस्थित थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!