हाथरस

हाथरस में शुक्रवार सुबह आगरा रोड स्थित शहीद पार्क में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

हाथरस में शुक्रवार सुबह आगरा रोड स्थित शहीद पार्क में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के लिए पहले से ही तैयारियां की गई थीं। शहीद पार्क को सुंदर तरीके से सजाया गया था।भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला अधिकारी सदर राजबहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव और अन्य शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत था। हाथरस में आगरा रोड स्थित शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि देते भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा और अन्य लोग।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!