अलीगढ़

अलीगढ़–मथुरा राजमार्ग पर गंग नहर और गांव तेहरा के बीच मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते रोडवेज बस और सीमेंट से लदे ट्रेलर की टक्कर हो गई

हादसे में एक बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं

अलीगढ़–मथुरा राजमार्ग पर गंग नहर और गांव तेहरा के बीच मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते रोडवेज बस और सीमेंट से लदे ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें जरूर लगी हैं।मंगलवार सुबह करीब छह बजे मथुरा डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग 15 से 20 यात्री सवार थे। इसी दौरान व्यावर से मुरादाबाद जा रहे सीमेंट लदे ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई। ट्रेलर चालक अजर के अनुसार घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी और बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हो गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरे।हादसे के दौरान गांव सहारा निवासी एक बाइक चालक भी बस की चपेट में आ गया। बाइक सवार के पिता प्रभु दयाल ने बताया कि उनके बेटे को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को खाई से बाहर निकलवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि कोहरे में ओवरटेक करने के कारण दुर्घटना हुई है। सभी यात्री व चालक सुरक्षित हैं। प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की चौड़ाई कम होने और फुटपाथ की अव्यवस्था के चलते इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!