अलीगढ़
अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई
मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है

अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। शव पुस्तिका बंबा के समीप मढ़ा हबीबपुर जाने वाले मार्ग के पास खेत में मिला। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में था। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भीड़ को हटाकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है।



