अलीगढ़हाथरस

हाथरस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय अनाथालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को जीवंत कर दिया

यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के दिशा-निर्देशानुसार, जिला अपराध निरोधक कमेटी, हाथरस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय अनाथालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में असम, मेघालय, मधेपुरा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड आदि राज्यों से आए बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में श्रीमती मंजू गुप्ता, डॉ. वाई. के. गुप्ता, कु. ईशा गुप्ता एवं श्री रामबाबू गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों को मिठाई और शैक्षिक सामग्री वितरित की तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!