उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया एक मां अपनी ही बेटी के होने वाले पत्ति के साथ फरार हो गई
2 अप्रैल को पीली चिट्ठी और तीन अप्रैल को लड़की के माता पिता की ओर से होने वाले दामाद को मोबाइल गिफ्ट किया गया

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपनी ही बेटी के होने वाले पत्ति के साथ फरार हो गई। इलाके में जैसे जैसे फैली लोगो को अपने कानों पर विश्वास करना मुश्किल हो गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी अलीगढ़ के ही दादों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के से तय की थी। 16 अप्रैल को शादी होनी थी। लिहाजा दोनो घरों में शादी की तैयारियां जोरो शोरो से थी। इस दौरान सास अपनी बेटी की शादी से नौ दिन पहले दामाद के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं रुपए और जैवर भी साथ ले गई। परिवार वालों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस दोनो की तलाश में जुटी है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी अलगीगढ़ के ही दादों थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़के से तय की थी। 16 अप्रैल की तारीख को शादी होनी थी। शादी की रस्में अदा की जा रही थीं। 2 अप्रैल को पीली चिट्ठी और तीन अप्रैल को लड़की के माता पिता की ओर से होने वाले दामाद को मोबाइल गिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद से सास लगातार अपने दामाद से बात करने लगी। दोनो के बीच लंबी लंबी बातें हुआ करती थी।रविवार को दामाद अपने घरवालों को शादी के कपड़े खरीदने जाने की बात कहकर घर से निकला। बाद में फोन करके उसने कहा कि मुझे ढूंढने की कोशिश कीजिएगा और फोन काट दिया। जब देर शम तक होने वाले दूल्हे का कुछ पता नहीं चला तो पिता मैं बेटे की होने वाली ससुराल में फोन किया। उन्होंने पूछा कि उनका बेटा वहां है क्या। इस पर पता चला की शाम से लड़की की मां भी गायब है। लड़की के पिता ने अलमारी चेक की तो सोने के जेवर और कैश भी गायब था। जैसे जैसे इलाके में सास और दामाद के फरार होने की खबर फैली लोगो को अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ।