कासगंज के कोतवाली ढोलना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई
कक्षा 6 के 11 वर्षीय छात्र शैलेश कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी

कासगंज के कोतवाली ढोलना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। यहां कक्षा 6 के 11 वर्षीय छात्र शैलेश कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।घटना ढोलना कस्बे की है। शैलेश अपनी मां प्रेम श्री और छोटे भाई कृष्णा के साथ रहता था। उसके पिता उदयवीर सिंह जयपुर में मजदूरी करते हैं। शैलेश ने घर में रखे 1 हजार रुपए निकाल लिए थे। जब मां को इसका पता चला तो उन्होंने उसे डांटा। इससे नाराज होकर शैलेश ने घर की छत पर लगे कुंडे से फांसी लगा ली।सबसे पहले शैलेश के छोटे भाई ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा। उसने तुरंत मां को सूचना दी। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि, परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। उन्होंने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ढोलना पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली थी।



