हाथरस

भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी व श्रवण समाज को गाली गलौज करने का वीडियो वायरल करने वाली महिला ने मांगी माफी, आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था ने कार्यवाही हेतु दिया था शिकायती पत्र

हाथरस। एक महिला द्वारा भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी व जातिगत ठाकुर ब्राह्मणों को गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

हाथरस। एक महिला द्वारा भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी व जातिगत ठाकुर ब्राह्मणों को गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसको संज्ञान लेते हुए आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने अपने कस्बा सादाबाद की महिला पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए थाने में शिकायती पत्र कार्यवाही हेतु दिया गया था। जिस पर महिला पदाधिकारियों ने थाना सादाबाद प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि थाना मोहम्दाबाद क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी महिला विनीता देवी पत्नी देवपाल जाटव ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का नाम लेते हुए जातिगत ठाकुर व ब्राह्मण समाज पर गाली गलौज करते हुए भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था उक्त वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। वीडियो से आक्रोशित होकर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की महिला पदाधिकारियों ने थाना सादाबाद प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर उक्त महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। वही उक्त महिला के गांव मोहम्दाबाद क्षेत्र के गांव शंकरपुर फतेहगढ़ में करणी सेना के पदाधिकारियों ने उक्त महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद महिला ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में दुबारा एसी गलती नहीं करने को कहा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!