अलीगढ़

रोरावर थाने में सिपाही पद पर कार्यरत महिला ने फंदा लगााकर आत्महत्या कर ली

महिला सिपाही हेमलता जवाहर नगर कॉलोनी में किराये पर अकेली रहती थीं

रोरावर थाने में सिपाही पद पर कार्यरत महिला ने फंदा लगााकर आत्महत्या कर ली। उसका शव किराये के मकान में लटका मिला। महिला आगरा की रहने वाली है। स्वजन को सूचित कर दिया गया है, जो अभी पहुंचे नहीं हैं। यह घटना बन्नादेवी क्षेत्र की है।महिला सिपाही हेमलता जवाहर नगर कॉलोनी में किराये पर अकेली रहती थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका शव जाल पर रस्सी से बने फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचित किया।क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनके स्वजन को जानकारी दी गई। फाँरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। महिला अविवाहित थी और अकेले रहती थी। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के लोग अभी पहुंचे नहीं हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!