श्री रंगभरनी एकादशी महोत्सव पर 110 वी भव्य शोभायात्रा का शुभआरम्भ करेंगे अभिषेक सक्सेना
27 फ़रवरी को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा मुरली मनोहर मंदिर से

श्री रंगभरनी एकादशी महोत्सव पर 110 वी भव्य शोभायात्रा का शुभआरम्भ करेंगे अभिषेक सक्सेना27 फ़रवरी को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा मुरली मनोहर मंदिर से बड़े हर्ष के साथ बताया जा रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रंग भरनी एकादशी महोत्सव पर शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम से श्री मुरली मनोहर महाराज जी मंदिर से महंत सतीश वशिष्ठ जी के सानिध्य में निकाली जाएगी यह जानकारी आयोजकों ने दी।परंपरा अनुसार नगर की प्राचीन श्री रंगभरनी एकादशी महोत्सव पर 110 वी भव्य शोभायात्रा जयगंज स्थित श्री मुरली मनोहर महाराज जी मंदिर से निकाली जाएगी जिसमें ठाकुर जी की रंगपाशी श्री हरिकांत जी महाराज एवं आचार्य सौरभ शास्त्री द्वारा करी जाएगी ।शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि अभिषेक सक्सेना साहिब , समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह, मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह और समाजसेवी सुभाष हरकूट,विनय अग्रवाल, होंगेठाकुर जी की चौकी पूजन समाजसेवी सुभाष शीरा, संजय यादव, राजीव मित्तल, तरुण सक्सेना करेंगे।सिंहासन पूजनकोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी राजेश यादव, समाजसेवी अमित गोयल
एव सतेंद्र सिंह (जर्मन), द्वारा किया जाएगा ।
विशिष्ट आतिथि शहर विधायक मुक्ता राजा , कोल विधायक अनिल पाराशर , इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, सपा नेता अशोक यादव , प्रतिमा सिंह, आदि मौजूद होंगे।शोभा यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी अभिषेक सक्सेना द्वारा किया जायेगा।27 फ़रवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे जयगंज पुलिस चौकी के सामने श्री मुरली मनोहर महाराज जी मंदिर से रंगभरनी एकादशी महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा इस बार 110 वर्ष पूरे कर अलीगढ़ से निकलने वाली शोभायात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगीशोभायात्रा जयगंज से प्रारंभ होकर आगरा रोड स्थित गोपाल जी बगीची पहुंचेगी जहां गोपाल जी बगीची में पूजा के बाद शोभा यात्रा वापस श्री मुरली मनोहर महाराज जी के पर शोभा यात्रा का समापन होगा।महोदय इस बार के महोत्सव में विशेष रूप से वृंदावन से विशेष झांकियां बढ़ाई गई हैं साथ ही शोभायात्रा में पांच बैंड के अलावा द्वारकाधीश , लक्ष्मीनारायण , रंगेश्वर महादेव , के सिंहासन के साथ राधा कृष्ण , शंकर जी, राम परिवार की सुंदर झांकियां इस शोभायात्रा में चलेंगी मथुरा से आई नफरी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगी ।शोभा यात्रा के रास्ते गुलाल और फूल लोगों पर उड़ाए जाएंगे काली के स्वरूप में कर्तव्य दिखाइए ।प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव,महामंत्री डॉ रजत सक्सेना ,मुख्य संयोजक मनोज यादव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल,राज सक्सेना,मनोज सत्या ,श्री जी पुरोहित ,एडवोकेट हरेंद्र जौहरी,दीपेश वशिष्ठ , नरेंद्र कुमार, उमेश सक्सेना ,बालकिशन महेश्वरी,आकाश यादव, प्रवेश सत्या, सजल यादव, मानव यादव ,आदित्य सक्सेना,जय अग्रवाल,प्रदीप सक्सेना,हर्षित सक्सेना,कौस्तुभ वशिष्ठ
आदि उपस्थित रहे।



